बीएफसीएल में राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

Corporate Events

Ramgarh: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल), रामगढ़ परिसर में 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। पूरा परिसर तिरंगे की छटा और राष्ट्रगान की गूंज से राष्ट्रप्रेम के रंग में सराबोर नजर आया।

समारोह के मुख्य अतिथि बीएफसीएल के वाइस प्रेसिडेंट (जीएफए) श्री अनंत शंकर सेठ ने सेरेमोनियल परेड का निरीक्षण किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बीएफसीएल राष्ट्र की प्रगति के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अनुशासन ही संगठन और राष्ट्र दोनों की सबसे बड़ी ताकत है, और कर्तव्यनिष्ठा व समर्पण से ही किसी भी संस्थान की पहचान बनती है।

कार्यक्रम का सफल संचालन चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर राम प्रसाद यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर एसआईएस और टेकनों प्लाटून की सेरेमोनियल परेड आकर्षण का केंद्र रही। एसआईएस प्लाटून का नेतृत्व नवीन कुमार और टेकनों प्लाटून का नेतृत्व जयदीप पांडेय ने किया, जिनकी अनुशासित प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने सराहा।

WhatsApp Image 2026 01 27 at 12.29.44
whatsapp channel

Jever News Paper

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले कर्मियों में विशेष उत्साह और गर्व का भाव देखने को मिला।

the-habitat-ad

इस अवसर पर जितेंद्र द्विवेदी (सीनियर जीएम), आभास लुहारुवाला (डीजीएम), राकेश गुप्ता (सीनियर जीएम) सहित बीएफसीएल के कई वरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

resizone elanza

पूरे कार्यक्रम का समापन एकता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ हुआ, जिसने बीएफसीएल की संगठनात्मक संस्कृति और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *