...

बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला : हेमंत अपने वादे से पीछे न हटें, किसानों से तय मूल्य पर नहीं खरीद रहे धान

बाबूलाल मरांडी

रांची: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने वादे से पीछे न हटें। किसानों से 3200 रुपए प्रति क्विंटल की दर से राज्य सरकार धान की खरीद करे। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को प्रोत्साहित करने की जगह सरकार उन्हें निराश कर रही है। गीला धान के नाम पर कटौती बंद हो। मरांडी ने कहा कि सरकार में शामिल दलों ने चुनाव से पूर्व 3200 रुपए क्विंटल धान खरीदने की घोषणा की थी, पर राज्य सरकार अपने वादे से उलट गई।

आज तैयश सौ रुपए प्रति क्विंटल और सौ रुपए बोनस के साथ चौबीस सौ रुपए प्रति क्विंटल धान की खरीद हो रही है। सरकार ने साठ लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य रखा है, लेकिन अभी तक सभी जिलों में धान क्रय केंद्र खोले ही नहीं गए हैं। अफसरशाही इतनी हावी है कि वित्त मंत्री अपने क्षेत्र से धान क्रय केंद्र का बिना उद्घाटन किए ही लौटने को मजबूर हैं। राज्य में जहां केंद्र खुले भी हैं, उनमें कई स्थानों पर ताले लटके हैं। सरकार की उदासीनता के कारण किसान दलाल व बिचौलियों के चंगुल में आने को मजबूर हैं। वे अठारह सौ , उन्नीश सौ रुपए प्रति क्विंटल धान बेचने को विवश हैं। बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ के बिचौलिए धान खरीद के लिए बाइक से गांव-गांव घूम रहे हैं। प्रेस वार्ता में पवन साहू व योगेंद्र प्रताप सिंह भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *