जमशेदपुर के पास बोड़ाम में वज्रपात से दो किसानों की मौत

Lightning Strike Lightning Strike

खेत में काम के दौरान अचानक गिरी ठनका, परिवारों में मचा कोहराम

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड में शुक्रवार दोपहर तेज बारिश के साथ हुए वज्रपात ने दो किसानों की जान ले ली। यह हादसा बोड़ाम थाना क्षेत्र के नामशोल गांव में दोपहर करीब 1:00 बजे हुआ।

खेत में काम करते समय गिरा ठनका
घटना के समय 50 वर्षीय चक्रधर कुंभकार और 48 वर्षीय प्रभास सिंह गोभी के खेत में काम कर रहे थे। अचानक मौसम बदला, तेज बारिश शुरू हुई और कुछ ही देर में ठनका गिरा। वज्रपात की चपेट में आने के बाद दोनों किसान वहीं बेहोश होकर गिर गए।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
परिवार के लोग तुरंत दोनों को उठाकर बोड़ाम के चिरुडीह नर्सिंग होम ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में मातम छा गया है और दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

whatsapp channel

Jever News Paper

ग्रामीणों में दहशत, प्रशासन को सूचना
घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय प्रशासन को सूचना दे दी गई है। वज्रपात से मौत के मामलों में सरकारी राहत राशि दिए जाने का प्रावधान है, जिसके लिए परिवारजन आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *