सीसीएल में “एआई एवं उभरती प्रौद्योगिकी” पर मंथन, खनन में नई संभावनाओं पर जोर

Coal India

रांची मुख्यालय में आयोजित सत्र में 45 अधिकारियों ने लिया हिस्सा, जनरेटिव एआई की उपयोगिता पर विशेष जोर

रांची : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) मुख्यालय, रांची स्थित एचआरडी विभाग के प्रकाश हॉल में सोमवार, 06 अप्रैल 2026 को “एआई एवं उभरती प्रौद्योगिकी तथा कोयला खनन संचालन में इसकी भूमिका” विषय पर एक महत्वपूर्ण सामूहिक चर्चा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत महाप्रबंधक (एचआरडी) श्री एम.एफ. हक के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने अपने संबोधन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह तकनीक अब पेशेवर ही नहीं बल्कि व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। उन्होंने अधिकारियों को एआई को एक प्रभावी उपकरण के रूप में अपनाने पर बल दिया।

मुख्य वक्ता के रूप में महाप्रबंधक (खनन/आईईडी) श्री वी.के. शुक्ला ने कहा कि आज के दौर में एआई का उपयोग हर क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है और कोयला खनन जैसे तकनीकी क्षेत्रों में इसकी भूमिका बेहद अहम हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि एआई का उपयोग सोच-समझकर और जिम्मेदारी के साथ करना आवश्यक है, ताकि इसका अधिकतम लाभ उठाया जा सके।

whatsapp channel

Jever News Paper

कार्यक्रम में महाप्रबंधक (ईआरपी) एवं महाप्रबंधक (सिस्टम) समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने तकनीक के इस बदलते दौर में संगठन की भूमिका और चुनौतियों पर अपने विचार साझा किए।

the-habitat-ad

इस दौरान प्रबंधक (सिस्टम) श्री आलोक रंजन द्वारा एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई, जिसमें एआई के नवीनतम विकास, विभिन्न उद्योगों में इसके उपयोग और भविष्य की संभावनाओं को विस्तार से समझाया गया। प्रस्तुति में विशेष रूप से कोयला खनन संचालन में एआई आधारित समाधान—जैसे ऑटोमेशन, डेटा एनालिटिक्स और सेफ्टी मॉनिटरिंग—पर फोकस किया गया।

resizone elanza

सत्र के दौरान उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपने सुझाव और अनुभव साझा किए। चर्चा में यह बात उभरकर सामने आई कि एआई तकनीक का सही उपयोग खनन कार्यों को अधिक सुरक्षित, कुशल और पारदर्शी बना सकता है।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

इस सामूहिक चर्चा में कुल लगभग 45 अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक माहौल में हुआ, जहां जनरेटिव एआई की उपयोगिता को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। अधिकारियों ने माना कि कंटेंट निर्माण, डेटा प्रबंधन और निर्णय लेने की प्रक्रिया में जनरेटिव एआई भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *