धनंजय सिंह को दो किडनैपरों ने मकान में रखा था बंधक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

kidnaper kidnaper

रामगढ़ : रामगढ़ पुलिस ने दो युवकों को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है, जानकारी के अनुसार किराए के मकान में एक व्यक्ति को किडनैप करके रखा गया था । पैसे की लेनदेन का मामला सामने आ रहा है रामगढ़ पुलिस युवक को गिरफ्तार कर रामगढ़ थाना ले आई है और छानबीन में जुटी है | बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ता पटना पूर्णिया का रहने वाला है जिसके पास से एक पिस्तौल बरामद हुआ। साथ ही रामगढ़ पुलिस ने एक काले रंग का स्कॉर्पियो JH 01FW4543 को भी बरामद किया है।

अपहरणकर्ता से मुक्त हुए युवक धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि मुझे एक घर में बंद रखा गया था, धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि पिस्तौल की नोक पर मेरे अकाउंट से डरा धमका कर पैसा ट्रांसफर कर लिया गया है। वही पूरे मामले में रामगढ़ पुलिस ने बताया कि अपहरण करता के पास से एक लोडेड पिस्तौल तथा नशे का इंजेक्शन बरामद किया है।


वहीं पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए अपराधी ने बताया कि हम लोगों ने बाजार टांड़ स्थित घर को रेंट पर लिया हुआ था। पकड़े हुए अपराधी ने कहा कि रेंट के मकान में हम लोग आज ही सुबह आए हैं। पकड़े गए अपराधी ने बताया कि हम लोग पटना के बिहार के रहने वाले हैं। अपराधी का नाम अमित कुमार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *