...

दर्जनों ने थामा जेएलकेएम का दामन

RAMGARH RAMGARH

रामगढ़ : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के तत्वधान में रामगढ़ प्रखंड के ग्राम गंडके में कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया रखा गया। जिसमें कांग्रेस सहित अन्य दल के दर्जनों लोगो ने jlkm का दामन थाम लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष देवानंद कुमार महतो, रामगढ़ विधानसभा के वरिष्ठ नेता पंकज महतो, प्रवक्ता संतोष महतो आदि उपस्थित थे। सभी शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी का पट्टा पहना कर स्वागत किया गया , उन्होंने कहा कि पिछले 24 वर्षो में झारखंड को सभी राजनीतियो दलो ने लूटने का काम किया है खास कर आजसू व कांग्रेस दोनो ने जनता को धोखा दिया है , सिर्फ अपनी तिजोरी भरने का काम किया है।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से इरफान अंसारी, मुस्ताक आलम, तबरक अंसारी, अल्ताफ अंसारी, अब्दुल अहमद, आलम अंसारी, अब्दुल अंसारी, टाकुर अंसारी, विनेश करमाली, चांद राजा, तजमुल अंसारी, साजिद अंसारी, तबर्क अंसारी, टोकीर अंसारी, इजहार अंसारी, आजाद अंसारी सहित कई लोग शामिल हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *