डॉ. राजेश कुमार बने AHPI झारखंड चैप्टर के नए अध्यक्ष

Dr Rajesh Kumar

रांची: असोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स इंडिया (AHPI) झारखंड चैप्टर ने रांची के प्रतिष्ठित चिकित्सक Dr Rajesh Kumar को 01 अप्रैल 2026 से झारखंड चैप्टर का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

डॉ. राजेश कुमार इससे पहले एएचपीआई झारखंड चैप्टर में सचिव (सेक्रेटरी) के रूप में कार्यरत थे और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में लंबा अनुभव
डॉ. राजेश कुमार लंबे समय से स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं। अस्पताल प्रबंधन, गुणवत्ता सुधार और मरीज-केंद्रित सेवाओं को सशक्त बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। रांची स्थित Rani Hospital के साथ उनके जुड़ाव ने क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा दी है।

whatsapp channel

Jever News Paper

उनकी नियुक्ति को राज्य के हेल्थकेयर सेक्टर के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

the-habitat-ad

नई दिशा और नई अपेक्षाएँ
अपने वक्तव्य में डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि वे राज्य के सभी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को साथ लेकर गुणवत्ता आधारित, किफायती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करेंगे।

resizone elanza

उन्होंने यह भी कहा कि एएचपीआई झारखंड चैप्टर अस्पतालों के बीच बेहतर समन्वय, नीति संवाद और नेटवर्किंग को मजबूत करेगा, ताकि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर और बेहतर हो सके।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

हेल्थकेयर सेक्टर को मिलेगा मजबूती
एएचपीआई देशभर में निजी एवं संस्थागत स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं का एक प्रमुख संगठन है, जो स्वास्थ्य नीति, गुणवत्ता मानकों और सेवा सुधार के मुद्दों पर काम करता है। झारखंड चैप्टर में डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व से राज्य के अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

झारखंड के हेल्थकेयर सेक्टर में यह बदलाव आने वाले समय में मरीजों के लिए बेहतर सुविधाओं और सेवाओं का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *