...

राजधानी रांची सरेआम छात्राओं से छेड़खानी : CM के निर्देश के बाद एक्शन में पुलिस

रांची छात्राओं से छेड़खानी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। इसमें स्कूली छात्राओं के साथ एक व्‍यक्ति छेड़खानी करता हुआ दिख रहा है।

इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गंभीर हैं….. सीएम ने जल्द से जल्द छेड़खानी करने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई करने का निर्देश रांची पुलिस को दिया है।

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पुलिस जांच में जुटी गई है। हर पहलू की जांच की जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चिन्हित व्यक्ति के स्कूटी को भी जप्त कर लिया गया है गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है एसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि मामले को लेकर लापरवाही बरतने वाले संबंधित और स्थानीय थाना पर भी कार्रवाई होगी। तमाम पहलुओं पर जांच चल रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *