सोना पहली बार ₹1.5 लाख के पार, एक दिन में ₹7000 उछला; चांदी भी ₹3 लाख/kg पार

Gold price today

मुनादी लाइव डेस्क: सोना-चांदी की कीमतों ने इस बार इतिहास रच दिया है। बाजार में जारी तेज़ी ने निवेशकों और खरीदारों—दोनों को हैरान कर दिया। सोमवार को चांदी पहली बार ₹3 लाख प्रति किलो के पार गई और इसके अगले ही दिन मंगलवार को सोना ₹1.5 लाख प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया।

MCX पर सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मंगलवार को सोने में तूफानी तेजी देखने को मिली। एक ही दिन में सोना करीब ₹7,000 उछलकर ₹1,52,500 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया।
सोमवार को सोना ₹1,45,639 पर बंद हुआ था और मंगलवार की शुरुआत ₹1,45,500 के आसपास हुई थी, लेकिन दिन चढ़ते-चढ़ते कीमतों ने रिकॉर्ड बना दिया।

जनवरी में ही ₹17,000 तक महंगा हुआ 24 कैरेट गोल्ड
सोने की तेजी सिर्फ 1-2 दिन की बात नहीं है। जनवरी 2026 के शुरुआती 20 दिनों में ही 24 कैरेट सोने में ₹17,000+ की बढ़त दर्ज की गई है।
खास बात यह है कि पिछले दो कारोबारी दिनों में ही करीब ₹10,000 तक की तेजी देखी गई, जिससे आम खरीदारों पर सीधा असर पड़ा है।

whatsapp channel

Jever News Paper

घरेलू सर्राफा बाजार में भी बढ़े दाम
तेजी का असर घरेलू बाजार में भी साफ नजर आया। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोमवार को 24 कैरेट सोना ₹1,43,946/10 ग्राम था, जो मंगलवार को बढ़कर ₹1,46,380/10 ग्राम पहुंच गया। यानी ₹2,434 की बढ़त सिर्फ एक दिन में।

the-habitat-ad

घरेलू बाजार में ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,46,380
  • 22 कैरेट सोना: ₹1,42,286
  • 20 कैरेट सोना: ₹1,30,270
  • 18 कैरेट सोना: ₹1,18,560
resizone elanza

चांदी भी रिकॉर्ड मोड में
सोने के साथ चांदी भी पीछे नहीं रही। घरेलू बाजार में सोमवार को चांदी ₹2,93,975/kg थी, जो मंगलवार को ₹10,888 बढ़कर ₹3,04,863/kg तक पहुंच गई।
वहीं MCX पर चांदी का वायदा भाव भी रिकॉर्ड स्तर तक गया, जहां कीमतें ₹3.27 लाख प्रति किलो तक पहुंचीं।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

गहना खरीदते समय ध्यान रखें ये बात
IBJA द्वारा जारी दाम पूरे देश में समान होते हैं, लेकिन गहने खरीदते समय GST + मेकिंग चार्ज अलग से देना पड़ता है। शहर और ज्वेलर के अनुसार मेकिंग चार्ज अलग-अलग हो सकता है, जिससे अंतिम कीमत काफी बढ़ जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *