...

श्री कृष्ण विद्या मंदिर में दुर्गा पूजा कार्यक्रम का भव्य आयोजन

संस्कृति

रामगढ़: मंगलवार को श्री कृष्ण विद्या मंदिर में दुर्गा पूजा का रंगारंग तथा सांस्कृतिक एवम आध्यात्म से ओत – प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह का आरंभ दुर्गा स्तुति से किया गया। छात्र – छात्राओं ने नौ भिन्न वेश – भूषा में दुर्गा जी के नौ रूपों को दर्शाया। नृत्य और गीत प्रस्तुत किए गए। छात्राओं ने गरबा नृत्य से माहौल को भक्तिमय बना दिया। बच्चों ने लघु नाटिका के माध्यम से दुर्गा जी के नौ रूपों का मंचन किया। नाटिका के अंतर्गत सर्वप्रथम ताण्डव नृत्य, दुर्गा आह्वान, भक्ति गीत पर नृत्य, काली ताण्डव नृत्य के माध्यम से महिषासुर वध प्रस्तुत किया।


इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता), सचिव विमल किशोर जाजू, वरिष्ठ सदस्य महावीर अग्रवाल विद्यालय प्रशासक एस पी सिन्हा सहित सभी शिक्षक व विद्यार्थीगण उपस्थित थे।विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने समस्त विद्यालय परिवार को नवरात्रि की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य की और अन्याय पर न्याय की विजय प्रतीक है। हमें सत्य और न्याय का साथ देना चाहिए।

WhatsApp Image 2024 10 08 at 14.19.23 eb8f1e34

अंत में सबको दुर्गा पूजा की शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा की इस पर्व में दुर्गा जी के नौ रूप और उनकी शक्ति की पूजा की जाती है। असत्य और अन्याय पर विजय प्राप्त करने के लिए ये नौ शक्तियां महत्वपूर्ण है। यह पर्व हमें एकता और भाईचारे का संदेश देता है। विद्यालय सचिव विमल किशोर जाजू ने समस्त छात्र – छात्राओं पर माँ दुर्गा का आशीर्वाद बना रहे ऐसी कामना के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। अंत मे धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य ब्रह्मानंद द्विवेदी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *