...

रांची में भगवान जगन्नाथ यात्रा की धूम

soren rathyatra

रांची: झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में भगवान जगन्नाथ यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। रांची के धुर्वा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु की इस यात्रा को देखने और उनकी एक झलक पाने के लिए सुबह ही भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी कलपना सोरेन, कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी रथ यात्रा में शामिल होने पहुंचे। रांची के जगन्नाथ मंदिर का निर्माण नागवंशी राजा एनी नाथ सहदेव ने 1691 में करवाया था, और इस मंदिर से मनमोहक दृश्य दिखते हैं। सालों भर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है।

भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा का शुभारंभ आज हो गया। रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के साथ-साथ सभी देशवासियों को इस अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संदेश:

whatsapp channel

Jever News Paper

“भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। यह यात्रा हमारे धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *