...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर कैमरून और दक्षिणी अफ्रीका में फंसे 27 प्रवासी मजदूरों की सकुशल वापसी

हेमंत सोरेन

बॉम्बे मेल ट्रेन नंबर 12322 सुबह 4 बजकर 19 मिनट पर पहुंचे पारसनाथ स्टेशन

सभी 27 प्रवासी श्रमिकों की सकुशल स्वदेश वापसी पर झारखंड सरकार के माननीय मंत्रीगण, माननीय विधायकगण, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग और जिला प्रशासन के द्वारा किया जाएगा भव्य स्वागत…

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निदेश पर श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार के त्वरित कार्रवाई एवं सतत प्रयास से कैमरून,दक्षिण अफ्रीका में फंसे झारखंड के 27 प्रवासी श्रमिकों का आज सुबह सकुशल घर वापसी हो गई है। सभी 27 प्रवासी श्रमिक बॉम्बे मेल ट्रेन नंबर 12322 सुबह 04 बजकर 19 मिनट पर पारसनाथ स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर जिला प्रशासन द्वारा उनका स्वागत किया गया। विदित हो कि झारखंड सरकार ने वापस लौटे 27 प्रवासी मजदूरों की सकुशल वापसी के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा था, उसके बाद विदेश मंत्रालय की सक्रियता से मजदूरों की वापसी संभव हो सकी।

whatsapp channel

Jever News Paper

सकुशल अपने राज्य झारखण्ड लौटे सभी श्रमिकों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के त्वरित कार्रवाई एवं सतत प्रयास से हमलोग आज अपने घर सकुशल लौटे हैं। लौटने वालों श्रमिकों में 18 बोकारो ,4 गिरिडीह तथा 5 हजारीबाग जिले के श्रमिक शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *