...

दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी से की मुलाकात, निकाले जा रहे राजनीतिक मायने

WhatsApp Image 2024 09 03 at 13.18.23 scaled मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी व पत्नी कल्पना सोरेन।

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने दिल्ली प्रवास के दौरान मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी सह गांडेय विधानसभा से विधायक कल्पना सोरेन व कांग्रेस पार्टी के नेता केसी वेणुगोपाल उपस्थित थे। बता दें कि दिल्ली आने से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेने के साथ अजमेर शरिफ गए थे। जहां दोनों ने चादरपोशी की थी।

WhatsApp Image 2024 09 03 at 13.18.24
कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन।

बताया गया कि मुलाकात अनौपचारिक थी। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से कई मुद्दों पर बातचीत की। बता दें कि यह झारखंड में आगामी कुछ महीनों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसे लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। वर्तामान में राज्य में इंडिया गठबंधन की सरकार है। जिसमें झामुमो के साथ-साथ कांग्रेस बतौर सहयोगी दल के रूप में सरकार में शामिल है। ऐसे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कांग्रेस अध्यक्ष व राहुल गांधी से मुलाकात को चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *