तीसरी बार T20 World Cup 2026, चैंपियन बना भारत, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया

T20 World Cup 2026

मुनादी लाइव: टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर इतिहास रच दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में दमदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत तीसरी बार टी20 विश्व कप चैंपियन बना और एक बार फिर दुनिया को अपनी क्रिकेट ताकत का एहसास कराया।

भारतीय बल्लेबाजों का आक्रामक खेल
फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाते हुए तेजी से रन जुटाए और बड़ा स्कोर खड़ा किया। इस मैच में संजू सेमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उनके साथ ईशान किसान ने भी तेज़तर्रार पारी खेलकर टीम की रनगति को बनाए रखा। वहीं अभिषेक शर्मा की अर्धशतकीय पारी ने भारत के स्कोर को और मजबूत कर दिया। भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर न्यूजीलैंड के सामने 256 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा।

गेंदबाजों का घातक प्रदर्शन
न्यूजीलैंड के सामने बड़ा लक्ष्य था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए मैच का रुख पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया। बुमराह ने अपने चार ओवर के स्पेल में मात्र 15 रन देकर 4 विकेट झटके और न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। इसके अलावा Axar Patel ने 3 विकेट लिए, जबकि Varun Chakravarthy, Abhishek Sharma और Hardik Pandya को एक-एक विकेट मिला।

whatsapp channel

Jever News Paper

संजू सैमसन बने प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट
पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी करने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया। संजू सैमसन ने इस टी-20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 पारियों में कुल 321 रन बनाए और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

the-habitat-ad

बुमराह बने प्लेयर ऑफ द मैच
फाइनल में शानदार गेंदबाजी के लिए जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनकी सटीक लाइन और लेंथ के सामने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टिक नहीं सके और पूरी टीम 159 रन पर सिमट गई।

resizone elanza

प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को बधाई दी। उन्होंने कहा कि टी20 विश्व कप की यह जीत हर भारतीय के दिल को गर्व से भर देती है और खिलाड़ियों ने देश को गौरवान्वित किया है।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

देशभर में जश्न का माहौल
भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल देखने को मिला। क्रिकेट प्रेमियों ने सड़कों पर उतरकर पटाखे फोड़े, तिरंगा लहराया और टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। यह जीत भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गई है और आने वाले वर्षों तक इसे याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *