...

रांची विधानसभा चुनाव: दिग्गजों ने किया नामांकन दाखिल

झारखंड विधानसभा

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आज रांची में बीजेपी, कांग्रेस और महागठबंधन के प्रमुख प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। बीजेपी के सीपी सिंह ने रांची सीट से, हटिया सीट से नवीन जायसवाल, और कांग्रेस के अजय नाथ शाहदेव ने महागठबंधन से नामांकन भरा। वहीं, जेएमएम की महुआ माजी ने भी रांची सीट से अपना पर्चा दाखिल किया।

cp sing

नामांकन दाखिल करने के बाद सीपी सिंह ने सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार गुप्ता के समक्ष, जबकि अजय नाथ शाहदेव ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार के समक्ष अपना पर्चा भरा। इसके साथ ही खिजरी से कांग्रेस के राजेश कच्छप और कांके से बीजेपी के जीतू चरण राम ने भी नामांकन किया।

rachi

झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे—पहला चरण 13 नवंबर को और दूसरा चरण 20 नवंबर को। रांची जिले में पहले चरण में पांच विधानसभा क्षेत्रों (तमाड़, रांची, हटिया, कांके, मांडर) में चुनाव होंगे और दूसरे चरण में सिल्ली व खिजरी में मतदान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *