BVG रामजी बिल के खिलाफ JMM का एकदिवसीय धरना, केंद्र सरकार पर तीखा हमला

BVG Ramji Bill

Pakur: मनरेगा के स्थान पर लागू किए गए BVG रामजी बिल के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने पाकुड़ में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। पाकुड़ बाजार समिति मैदान के समीप आयोजित इस एकदिवसीय धरना प्रदर्शन में जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में JMM कार्यकर्ता शामिल हुए। धरना का नेतृत्व पार्टी के जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने किया।

धरना स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि BVG रामजी बिल गरीबों, मजदूरों और ग्रामीणों के हितों के खिलाफ है। JMM नेताओं का कहना है कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर कर सरकार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है, जिसका सीधा असर ग्रामीण रोजगार पर पड़ेगा।

मनरेगा हटाने के फैसले का विरोध
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कहा कि मनरेगा ने वर्षों से ग्रामीण गरीबों को रोजगार और सम्मानजनक जीवन दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने बिना व्यापक विमर्श के मनरेगा के स्थान पर BVG रामजी बिल पारित कर दिया, जो पूरी तरह मजदूर विरोधी कदम है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि यह बिल वापस नहीं लिया गया तो JMM राज्यव्यापी आंदोलन को और तेज करेगी।

WhatsApp Image 2025 12 27 at 16.36.05
whatsapp channel

Jever News Paper

तीनों विधानसभा से जुटे कार्यकर्ता
धरना में पाकुड़ जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। नेताओं ने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है और आने वाले दिनों में आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है।

the-habitat-ad

आंदोलन जारी रखने का ऐलान
JMM नेतृत्व ने दो टूक कहा कि जब तक BVG रामजी बिल वापस नहीं लिया जाता और मनरेगा जैसी योजनाओं को सुरक्षित नहीं किया जाता, तब तक पार्टी संघर्ष करती रहेगी। धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और आक्रोश देखने को मिला।

resizone elanza

धरना प्रदर्शन का समापन केंद्र सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी रखने के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *