...

जामताड़ा में किसान मेला का आयोजन, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी भी रहे मौजूद

जामताड़ा

जामताड़ा में जिला स्तरीय दो दिवसीय किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखण्ड कृषि प्रभाग की ओर से किया गया। जहाँ किसानों को प्रेरित करने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रदर्शनी लगाया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद फुरकान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुवे। वहीं जामताड़ा उपायुक्त कुमुद सहाय, जिला कृषि पदाधिकारी जामताड़ा लव कुमार व अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

image 17

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। काफी संख्या में कृषक उपस्थित थे। किसान मेला में परिसंपत्तियों का वित्तरण सब्सिडी दर पर किया गया। उपायुक्त कुमुद सहाय ने कहा की आज के किसान मेला में किसानों के द्वारा की गई बेहतर कृषि कार्य के स्टॉल लगाया गया। इसके साथ ही कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन के बारे में किसानों को अधिक जानकारी दी जा रही है। जिससे किसान भी प्रेरित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *