...

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आदित्यपुर में रक्तदान शिविर की सराहना की: रक्तदान के महत्व पर चर्चा

अर्जुन मुंडा

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा गुरुवार को आदित्यपुर के अटल पार्क में सामाजिक संस्था उद्गम के आठवें महारक्तदान शिविर में शामिल होने पहुंचे थे। जहां इनका संस्था की मुख्य संरक्षक सोनिया सिंह के द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रक्तदान के महत्व को आम लोगों को समझाया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रक्तदान जीवन दान ही नहीं बल्कि मानव को प्रकृति से प्रेरणा भी देता है। मनुष्य का शरीर प्रकृति से जुड़ा है ।

whatsapp channel

Jever News Paper

रक्तदान
the-habitat-ad

resizone elanza

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

समय-समय पर रक्तदान करने से मनुष्य के शरीर में संतुलन बरकरार रहता है। प्रकृति भी संतुलन बनाए रखने की हमें प्रेरणा देती है. श्री मुंडा ने कहा कि रक्तदान करने वाले व्यक्ति को भविष्य में मधुमेह, उच्च रक्तचाप जैसे बीमारियों का भी सामना नहीं करना पड़ता। यह रिसर्च में साबित हो चुका है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सामाजिक संस्था उद्गम के सफल आयोजन को लेकर सभी रक्तदाताओं से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया।

इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ पूर्व सांसद गीता कोड़ा ,पूर्व विधायक शशि भूषण सामड, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव ,कोल्हान के सह प्रभारी दिनेश कुमार ,जमशेदपुर भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत अन्य लोगों मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *