...

कलयुगी माँ ने आठ माह की बच्ची को फेंका नदी में, बच्ची की मौत।

Untitled design 7

जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के दुड़कु गांव की रहने वाली सुप्रिया आचार्य नामक एक महिला ने अपनी आठ माह की नवजात बच्चीं को गुडरा नदी में फेंककर उसकी जान ले ली। घटना के संबंध में आरोपित महिला के पति सूर्यकुमार आचार्य ने जादूगोड़ा थाना में लिखित शिकायत कर अपनी पत्नी सुप्रिया आचार्य पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। थाने में बताया गया कि महिला रविवार की सुबह गांव के बगल के नदी में बच्ची को लेकर नहाने गई थी।

WhatsApp Image 2024 12 10 at 09.03.15 09ed4e16 1 edited

उसके अकेले घर वापस आने पर पति सूर्यकुमार आचार्य ने बच्ची को साथ में नहीं देख पूछताछ शुरू की , पहले तो महिला ने कुछ भी नहीं बताया लेकिन आसपास के लोगो के द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर सुप्रिया ने स्वीकार किया कि पारिवारिक विवाद के कारण उसने बच्ची को नदी में फेंक दिया हैं।


पति सूर्यकुमार ने बताया कि एक दिन पहले दोनों पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी, फिर उसके बाद कुछ देर में सुलह भी हो गया था। झगड़े के कारण पत्नी ने मेरी बेटी को नदी में फेंक कर जान ले ली।

WhatsApp Image 2024 12 10 at 09.03.14 bf3134d0 edited
whatsapp channel

Jever News Paper

जादूगोड़ा थाना प्रभारी राजेश मंडल ने नदी से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

the-habitat-ad

वहीं पति सूर्य कुमार आचार्य ने कहा की मेरी पत्नी मेरे बुजुर्ग माँ पिता को देखना नहीं चाहती थी और हमेसा झगड़ा करती थी,हल्का फुल्का कहा सुनी होती थी, लेकिन किसी को नहीं पता था की इतनी बड़ी कदम उठाएगी और मेरी बेटी को नदी में फेंक देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *