नीति आयोग की अहम बैठक कल, फोकस में पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी
नीति आयोग के मुद्दों पर कल अहम बैठक
विभागों को भेजा गया निर्देश
योजना सचिव ने सभी संबंधित विभागों को पत्र जारी कर इस बैठक में पूरे दस्तावेज़ों और तैयारी के साथ शामिल होने का निर्देश दिया है। सभी विभागों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने विषय से जुड़े अधिकारी को बैठक में भेजें, ताकि गहन और ठोस चर्चा हो सके।
फोर्थ नेशनल कंफ्रेंस ऑफ चीफ सेक्रेट्रीज की ATR पर फोकस
बैठक में चौथे राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन की कार्रवाई प्रतिवेदन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस सम्मेलन में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों द्वारा दी गई सिफारिशों और उनके क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
शासी परिषद की 10वीं बैठक की रिपोर्ट पर भी चर्चा
बैठक में नीति आयोग की शासी परिषद की 10वीं बैठक की एक्शन टेकन रिपोर्ट पर भी चर्चा होगी। इस रिपोर्ट में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और नीतिगत सुधारों से संबंधित कई बिंदु शामिल हैं। अधिकारी इस रिपोर्ट के आधार पर आगे की रणनीति तय करेंगे।
मुख्यमंत्री और नीति आयोग के बीच होने वाली बैठक की रूपरेखा
इसके अलावा मुख्यमंत्री और नीति आयोग के सदस्यों के बीच होने वाली प्रस्तावित बैठक में उठाए जाने वाले विषयों और मुद्दों पर भी कल की बैठक में रूपरेखा तय की जाएगी। बैठक का मकसद राज्य और केंद्र के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना है।
नवंबर में होगा पांचवां राष्ट्रीय सम्मेलन
जानकारी के अनुसार, नवंबर 2025 में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में पांचवां राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इस सम्मेलन में राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ विकास योजनाओं, नीतियों के क्रियान्वयन, इंफ्रास्ट्रक्चर और गवर्नेंस से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।
राज्य सरकार कर रही रणनीतिक तैयारी
राज्य सरकार इस सम्मेलन से पहले अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। कल की बैठक इस दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि नीति आयोग की बैठकों में राज्य की ठोस भागीदारी से विकास योजनाओं में तेजी आएगी और केंद्र से सहयोग भी बढ़ेगा।
कल होने वाली यह बैठक न केवल नीति आयोग से जुड़े मुद्दों पर राज्य सरकार की स्थिति स्पष्ट करेगी, बल्कि आगामी राष्ट्रीय सम्मेलन में राज्य की भागीदारी को भी मजबूत बनाएगी। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में होने वाले पांचवें मुख्य सचिव सम्मेलन के लिए रणनीतिक तैयारी इस बैठक का प्रमुख उद्देश्य है।








