मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: PM मोदी ने 75 लाख महिलाओं को भेजी पहली किस्त, CM नीतीश भी रहे उपस्थित

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojna Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojna

बिहार की 75 लाख महिलाओं को मिली पहली किस्त


बिहार: बिहार में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में शुक्रवार को ऐतिहासिक कदम उठाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की पहली किस्त राज्य की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे भेजी। प्रत्येक लाभार्थी महिला को 10-10 हजार रुपये की राशि मिली है।

PM मोदी ने कहा:
“बिहार की माताओं-बहनों और बेटियों के कल्याण के लिए डबल इंजन सरकार समर्पित भाव से कार्य कर रही है। इसी क्रम में आज ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का शुभारंभ करना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। इस योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और अपने सपनों को पंख देंगे।”

whatsapp channel

Jever News Paper

महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बड़ा कदम
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत यह पहली किस्त है, जबकि आगे चलकर राज्य सरकार की ओर से महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद भी दी जाएगी। इस राशि का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने और छोटे स्तर पर व्यवसाय खड़ा करने के लिए प्रेरित करना है।

the-habitat-ad

CM नीतीश कुमार की मौजूदगी और राज्यभर की भागीदारी
इस आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी ऑनलाइन उपस्थित रहे। पटना समेत राज्य के सभी जिलों से महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ता इस कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े।

resizone elanza

CM नीतीश कुमार ने कहा:
“मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। यह राशि उन्हें अपना स्वरोजगार शुरू करने और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद करेगी। बिहार में महिला सशक्तिकरण हमारे विकास की नींव है।”

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

योजना के पीछे की सोच
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार सरकार के महिला सशक्तिकरण अभियान का हिस्सा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को रोजगारपरक गतिविधियों से जोड़ना है।

महिलाओं में उत्साह और उम्मीद
राज्य के अलग-अलग जिलों से मिली प्रतिक्रियाओं में महिलाएं इस योजना को अपने लिए ‘नई शुरुआत’ मान रही हैं। भागलपुर की लाभार्थी मनीषा देवी ने कहा,
“हमें पहली बार ऐसा महसूस हो रहा है कि सरकार हमारे रोजगार के बारे में गंभीर है। 10 हजार रुपये की यह राशि हमारे छोटे कारोबार को शुरू करने में मदद करेगी।”

महिला रोजगार योजना का भविष्य
सरकार के अनुसार, पहली किस्त के बाद लाभार्थियों को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन भी दिया जाएगा ताकि वे अपने व्यवसाय को टिकाऊ बना सकें।

‘डबल इंजन सरकार’ की प्राथमिकता
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राज्य में विकास तभी संभव है जब आधी आबादी को रोजगार और अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस अवसर पर कहा कि यह योजना महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने में मील का पत्थर साबित होगी।

‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ बिहार की महिलाओं के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है। इससे न केवल महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होंगी बल्कि उनके परिवार की स्थिति भी सुधरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *