राज्यसभा जाने की तैयारी में नीतीश कुमार, MLC पद से दिया इस्तीफा

Rajya Sabha

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को बड़ा राजनीतिक कदम उठाते हुए विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने की प्रक्रिया के तहत लिया है। जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं और वे 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले सकते हैं।

विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने नीतीश कुमार के इस्तीफे की पुष्टि करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें अपना त्यागपत्र सौंप दिया है, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। अब संबंधित सीट को रिक्त घोषित किया जाएगा।

सभापति ने कहा कि नीतीश कुमार के जाने से बिहार को एक अनुभवी नेता की कमी महसूस होगी, हालांकि उन्होंने राज्य को विकास की दिशा में आगे बढ़ाया है।

जेडीयू के एमएलसी संजय गांधी ने इस मौके को भावुक बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बेहद सहज थे और उन्होंने नियमों के अनुसार यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से नीतीश कुमार के साथ काम कर रहे हैं।

Matter
New Project 1
New Project

वहीं बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी पुष्टि की कि मुख्यमंत्री ने MLC पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है और त्यागपत्र सभापति कार्यालय को भेज दिया गया है।

resizone elanza

Telegram channel

कुल मिलाकर, नीतीश कुमार का यह कदम राज्य की राजनीति में एक अहम बदलाव के संकेत दे रहा है, जहां अब उनकी सक्रिय भूमिका राष्ट्रीय स्तर पर और बढ़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *