...

पीएम मोदी बोले- झामुमो में कांग्रेस का भूत घुस गया है, इसलिए अब इसके जाने का समय आ गया है…

WhatsApp Image 2024 09 15 at 14.28.31

रांचीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमशेदपुर के गोपाल मैदान में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने जेएमएम, कांग्रेस और राजद पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने लोगों से कहा कि आप मुझे बताइए कि अलग झारखंड का सपना किसने पूरा किया। भाजपा ने पूरी की। आकांक्षी जिला और बिरसामुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस की शुरुआत भाजपा ने की। आदिवासी बच्चों की शिक्षा के लिए भाजपा ने 400 से अधिक एकलव्य विद्यालय बनवाए। एक आदिवासी महिला को देश का राष्ट्रपति भाजपा ने बनाया। पहले खनिज संपदा की लूट होती थी। हमने इसके लिए डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड बनाया। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आप झारखंड की विकास के लिए भाजपा को अपना समर्थन दीजिए। आपके और राज्य के विकास के लिए हमलोग कोई-कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

झारखंड के तीन दुश्मनः प्रधानमंत्री ने लोगों से कहा कि झारखंड के तीन सबसे बड़े दुश्मन हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा, राजद और कांग्रेस। कहा कि कांग्रेस तो शुरू से ही आदिवासियों की दुश्मन रही है। झारखंड के लोग जिनता जल्दी इन्हें पहचानेंगे, उतना ही अच्छा होगा। झारखंड के अलग होने का बदला आज भी राजद उतार रही है। कांग्रेस ने 50 वर्षों तक शासन किया, लेकिन आदिवासी और गरीबों का भला नहीं किया। उन्होंने कहा कि इस समय बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा लोगों के लिए बड़ा मुद्दा बना हुआ है, लेकिन यहां कि झामुमो सरकार इस बात को नहीं मान रही है। भाइयों-बहनों आज संथाल परगना और कोल्हान में रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठ बहुत बड़ा खतरा है। इस पूरे क्षेत्र की पहचान और डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है। इसे लेकर हाईकोर्ट ने तीन दिन पहले ही एक स्वतंत्र पैनल का गठन किया है। संथाल क्षेत्र में आदिवासियों की आबादी तेजी से कम हो रही है। घुसपैठिए बढ़ रहे हैं। इस कारण हर झारखंडी असुरक्षित महसूस कर है।

whatsapp channel

Jever News Paper

मजहब के नाम पर वोट बैंक बना रहा झामुमोः साथियों सच्चाई ये है कि झामुमो और कांग्रेस इनके साथ खड़ी है। सबसे बड़ी बात ये है कि ये घुसपैठिये झामुमो में घूस गए हैं। जानते हैं ऐसा क्यों हो गया है, क्योंकि झामुमों में कांग्रेस का भूत घुस गया है। जब किसी पार्टी में कांग्रेस का भूत घुस जाता है, तो तुष्टीकरण ही उस दल का इकलौता ऐजेंडा बन जाता है। इसलिए सबसे पहले ये लोग गरीब, आदिवासी, दलित और पिछड़ा समाज की बलि चढ़ाते हैं। यही हाल जेएमएम का भी हो रहा है। इसलिए हमें एक बात साफ-साफ समझनी होगी कि इन्हें आपका वोट नहीं चाहिए। ये दल मजहब के नाम पर अपना वोट बैंक बनाना चाहते हैं। यही समय है हमें इस खतरे को यहीं पर रोकना होगा। एकजुट होकर भाजपा को मजबूत करना होगा। साथियों तुष्टीकरण करने वाले लोग किसी के नहीं होते हैं। आज आदिवासी पूछ रहे हैं कि क्या चंपाई सोरेन आदिवासी नहीं थे क्या, मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए उन्हें अपमानित किया गया। सीता सोरेन जी को अपने ही परिवार से अलग कर दिया गया।

the-habitat-ad

कांग्रेस स्कूल ऑफ़ कॉरप्शन से ट्रेनिंग ले रही जेएमएमः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखंड का निर्माण बड़े सपनों के लिए हुआ था, लेकिन इन सबका क्या हुआ, ये सब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। आप जानते हैं कि इस देश का सबसे भ्रष्टाचारी और सबसे भ्रष्ट परिवार कांग्रेस ही है। ये जेएमएम वाले भी उसी स्कूल से ट्रेनिंग लेते हैं। उस स्कूल का नाम है कांग्रेस स्कूल ऑफ़ कॉरप्शन। जेएमएम सरकार ने जल, जंगल और जमीन में भ्रष्टाचार किया है। इस सरकार के मंत्री, सांसदों और नौकरों की घरों से सैंकड़ों करोड़ रुपये बरामद होते हैं। आपको याद है न कि कैसे रुपये के पहाड़ मिले थे। ये आपका पैसा था जो इन्होंने लूट कर रखा था। जेएमएम ने झारखंड के लोगों की जमीन के साथ-साथ सेना की जमीन की लूट की। इससे लोग बौखला हुए हैं। अब इनका जाने का समय आ गया है।

resizone elanza

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

पीएम ने कहा कि जिनका काम केवल लेना है, वो आपको कुछ भी नहीं दे सकते हैं। इसलिए इनपर भरोसा मत कीजिए। मुझे पूरा भरोसा है कि आपलोग इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपना वोट देकर भारी बहुमत से विजयी बनाएंगे। आप सभी इतनी संख्या में यहां आए इसके लिए आपको कोटी -कोटी धन्यवाद करता हूं। आपका अभिनंदन करता हूं। सभा के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को उनके मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट जलवाकर उनसे भाजपा के लिए समर्थन की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *