मुजफ्फरपुर में राहुल गांधी का हमला—नीतीश चेहरा, कंट्रोल बीजेपी के हाथ में

Bihar Election 2025

बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्म है। इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुजफ्फरपुर में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार किया। राहुल ने कहा कि “नीतीश कुमार सिर्फ एक चेहरा हैं, असली रिमोट कंट्रोल बीजेपी के हाथ में है।”

उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दल अति पिछड़ों की आवाज नहीं सुनते। “कुछ चुनिंदा लोग सब कुछ नियंत्रित कर रहे हैं, जबकि असली बिहार की जनता हाशिए पर धकेली जा रही है,” राहुल ने कहा।

भाजपा सामाजिक न्याय के खिलाफ है – राहुल गांधी
राहुल गांधी ने भाजपा पर सामाजिक न्याय के विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि “मैंने लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी से जातिगत जनगणना कराने की बात कही, लेकिन उन्होंने एक शब्द तक नहीं कहा।”उन्होंने कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि देश को पिछड़ों, दलितों और वंचितों की वास्तविक स्थिति का पता चले। “यह सरकार आंकड़ों से डरती है, सच्चाई से भागती है,” राहुल ने कहा।

whatsapp channel

Jever News Paper

मोदी पर व्यंग्य – यमुना नहीं, स्विमिंग पूल में नहाने जाते हैं
कांग्रेस सांसद ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा –
“दिल्ली की यमुना अब तालाब बन चुकी है। मोदी जी वहां नहीं नहाते, वे अपने स्विमिंग पूल में नहाते हैं। उन्हें छठ पूजा या जनता की परंपराओं से कोई लेना-देना नहीं, उन्हें सिर्फ वोट चाहिए।”

the-habitat-ad

उन्होंने कहा कि मोदी वोट के लिए कुछ भी करेंगे, “अगर आप उनसे वोट के लिए नाचने को कहेंगे, तो वो नाचेंगे।” राहुल ने महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनावों में वोट चोरी का भी आरोप लगाया और कहा कि “अब वे बिहार में भी वही खेल खेलना चाहते हैं।”

resizone elanza

संविधान की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
राहुल गांधी ने कहा कि जनता को जो भी अधिकार मिले हैं – चाहे वो वोट देने का हक हो, शिक्षा हो या स्वास्थ्य का अधिकार – सब संविधान की देन हैं। उन्होंने आरएसएस और मोदी सरकार पर इस संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

“मोदी विश्वविद्यालयों में आरएसएस के लोगों को कुलपति बनाकर संविधान पर वार कर रहे हैं। हम अंबेडकर के संविधान की रक्षा करेंगे और कोई इसे नष्ट नहीं कर सकता,” उन्होंने कहा।

SIR मतलब – बिहार की आवाज दबाने की कोशिश
एनडीए पर तीखा प्रहार करते हुए राहुल गांधी बोले, “ये लोग चाहते हैं कि बिहार में बिहार की आवाज वाली सरकार न बने। SIR का मतलब ही है – Suppressing the Identity of Bihar यानी बिहार की आवाज को दबाना।” उन्होंने कहा कि “हम ऐसा बिहार बनाएंगे जहां हर वर्ग, हर जाति और हर धर्म की आवाज सुनी जाए।”

हर चीज मेड इन बिहार होनी चाहिए
राहुल गांधी ने युवाओं से रोजगार और आत्मनिर्भरता की अपील करते हुए कहा कि “मोदी जी ने नोटबंदी और जीएसटी से छोटे कारोबारियों को खत्म कर दिया। अब हर चीज चाइना से आती है। आपके फोन के पीछे लिखा है ‘Made in China’, लेकिन हमें चाहिए कि सब कुछ ‘Made in Bihar’ हो।”
उन्होंने कहा कि इससे बिहार के युवाओं को रोजगार मिलेगा और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।

बिहारियों का बिहार में कोई भविष्य नहीं
नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि “20 साल से नीतीश कुमार यहां सरकार चला रहे हैं। वो खुद को अति पिछड़ा कहते हैं, लेकिन बिहार में न शिक्षा सुधरी, न स्वास्थ्य, न रोजगार।” उन्होंने कहा कि “बिहारियों का बिहार में कोई भविष्य नहीं है, क्योंकि नीतीश कुमार ने इसे खत्म कर दिया है। हमें ऐसा बिहार चाहिए जहां युवाओं को पलायन न करना पड़े।”

‘हर वर्ग को साथ लेकर चलने की अपील’
अपने भाषण के अंत में राहुल गांधी ने जनता से अपील की कि वे महागठबंधन को वोट दें और भाजपा-जेडीयू गठबंधन को सत्ता से बाहर करें।

“हम ऐसा बिहार चाहते हैं जो सबका हो – पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों, युवाओं और महिलाओं का। किसी को पीछे नहीं छोड़ा जाएगा,” राहुल ने कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *