रांची में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 12 मासूम बरामद, 13 गिरफ्तार

Child Rescue

गुलगुलिया गैंग का खुलासा, 10 साल से बच्चों की तस्करी, कई राज्यों से जुड़े तार

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में बच्चा चोर गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रांची पुलिस ने व्यापक छापेमारी अभियान के दौरान 12 अपहृत बच्चों को सकुशल बरामद किया है, जबकि गुलगुलिया गैंग के 13 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा करीब दो दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इस सनसनीखेज खुलासे की जानकारी राकेश रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी।

बोकारो, धनबाद, चाईबासा और रांची से चुराए गए थे बच्चे
एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि बरामद किए गए सभी बच्चे बोकारो, धनबाद, चाईबासा और रांची के विभिन्न इलाकों से चोरी किए गए थे। फिलहाल सभी बच्चों को धुर्वा थाना लाया गया है, जहां उनकी देखरेख की जा रही है। पुलिस अब इन बच्चों के परिजनों की पहचान और तलाश में जुट गई है। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जरूरत पड़ने पर डीएनए टेस्ट के जरिए भी बच्चों के माता-पिता की पहचान कराई जाएगी।

whatsapp channel

Jever News Paper

अंश-अंशिका मामले से खुली पूरी कड़ी
एसएसपी के अनुसार, धुर्वा थाना क्षेत्र से अंश और अंशिका के लापता होने के बाद रांची पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए झारखंड समेत कई अन्य राज्यों में बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान शुरू किया था। इसी अभियान के दौरान बच्चा चोर गिरोह का नेटवर्क सामने आया, जिसकी पहचान गुलगुलिया गैंग के रूप में हुई है।

the-habitat-ad

10 वर्षों से सक्रिय, कई बच्चों को बेच चुका है गिरोह
पुलिस जांच में सामने आया है कि गुलगुलिया गैंग पिछले 10 वर्षों से संगठित तरीके से बच्चा चोरी और तस्करी में शामिल रहा है। इस गिरोह के तार बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश से जुड़े हुए हैं। एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह ने अंश-अंशिका का सौदा भी तय कर लिया था, लेकिन पुलिस की समय रहते कार्रवाई से उन्हें बेचे जाने से बचा लिया गया।

resizone elanza

बच्चों से भीख, पॉकेटमारी और देह व्यापार
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गुलगुलिया गैंग बच्चों को

  • जबरन भीख मंगवाने,
  • पॉकेटमारी और छोटे अपराध,
  • और नाबालिग बच्चियों से देह व्यापार जैसे घिनौने कार्यों में इस्तेमाल करता था।
Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

इतना ही नहीं, पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह के तार मानव अंगों की तस्करी से भी जुड़े हो सकते हैं। इस एंगल से भी गहन जांच की जा रही है।

पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी
रांची पुलिस का कहना है कि यह अभियान यहीं नहीं रुकेगा। गिरोह से जुड़े अन्य राज्यों के नेटवर्क, फाइनेंसर और सरगनाओं की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। एसएसपी ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी बच्चे के लापता होने की सूचना है, तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *