होली से पहले रांची में नकली शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 तस्कर गिरफ्तार

Fake Liquor

हिनू इलाके में ट्रैप ऑपरेशन, ऑनलाइन ऑर्डर लेकर हो रही थी सप्लाई

रांची: होली पर्व से ठीक पहले राजधानी रांची में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली शराब बनाने वाली एक मिनी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। हिनू इलाके में की गई छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब, खाली बोतलें, ढक्कन, कार्क और पैकिंग सामग्री बरामद की गई। इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

गुप्त सूचना पर चला ट्रैप ऑपरेशन
उत्पाद विभाग की टीम सहायक आयुक्त उमा शंकर सिंह के निर्देश पर शहर में विशेष अभियान चला रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि हिनू क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारी ऑनलाइन ऑर्डर लेकर नकली शराब की सप्लाई कर रहे हैं।

सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने ट्रैप ऑपरेशन चलाया। उत्पाद विभाग के एक सब इंस्पेक्टर ने ग्राहक बनकर शराब का ऑर्डर दिया। जैसे ही आरोपी शराब लेकर पहुंचे, उन्हें मौके पर दबोच लिया गया और उसके बाद संबंधित ठिकाने पर छापेमारी की गई।

whatsapp channel

Jever News Paper

घर में चल रही थी मिनी फैक्ट्री
छापेमारी के दौरान हिनू के एक घर में संचालित मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा हुआ। मौके से महुआ आधारित बड़ी मात्रा में अवैध शराब, सैकड़ों खाली बोतलें, ढक्कन, कार्क और पैकिंग सामग्री जब्त की गई।

the-habitat-ad

उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी ऑनलाइन ऑर्डर के जरिए शराब बेचते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रौनक कुमार, पवन कुमार और मुन्ना के रूप में हुई है।

resizone elanza

चोरी की बाइक से करते थे डिलीवरी
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चोरी की बाइक और स्कूटी का इस्तेमाल कर शहर के विभिन्न इलाकों में शराब की डिलीवरी करते थे। मौके से एक स्कूटी और एक बाइक भी जब्त की गई है, जिनका उपयोग अवैध शराब की ढुलाई में किया जा रहा था।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

होली पर बड़ी सप्लाई की थी तैयारी
होली के अवसर पर शहर में शराब की मांग बढ़ने को देखते हुए अवैध कारोबारी बड़े पैमाने पर नकली शराब खपाने की तैयारी में थे। उत्पाद विभाग का मानना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो त्योहार के दौरान बड़ी मात्रा में नकली शराब बाजार में पहुंच जाती।

फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि होली के मद्देनजर विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *