राजधानी रांची में अपराधियों का दुस्साहस, पत्रकार को पिस्टल दिखाकर धमकी

Journalist Threatened

Ranchi:राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब पत्रकार भी सुरक्षित नहीं रहे। नामकुम थाना क्षेत्र में अड्डेबाजी की सूचना पुलिस को देने पर एक पत्रकार को घर के बाहर पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
पीड़ित पत्रकार सुरजमणि सिंह के नामकुम स्थित आवास पर 31 दिसंबर की देर रात दो युवक नशे की हालत में पहुंचे। दोनों अपराधियों के हाथों में पिस्टल थी और वे खुलेआम हथियार लहराते हुए गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

अड्डेबाजी की शिकायत बनी हमले की वजह
पत्रकार सुरजमणि सिंह ने बताया कि उनके मोहल्ले में एक यूनिवर्सिटी के कुछ छात्र लगातार रैश ड्राइविंग और अड्डेबाजी करते थे। इसको लेकर उन्होंने पहले पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने इलाके में दबिश दी, जिससे नाराज होकर असामाजिक तत्वों ने उन्हें निशाना बनाया।

whatsapp channel

Jever News Paper

नामकुम थाना में दर्ज कराई शिकायत
घटना के बाद पत्रकार ने पूरे मामले की लिखित शिकायत नामकुम थाना में दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि इस तरह खुलेआम हथियार दिखाकर धमकी देना न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल है, बल्कि प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला भी है।

the-habitat-ad

पत्रकारों की सुरक्षा पर सवाल
इस घटना ने राजधानी रांची में कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी और सख्ती से कार्रवाई करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *