स्विट्ज़रलैंड में न्यू ईयर पार्टी के दौरान बम धमाका, क्रैंस मोंटाना के बार में कई की मौत, कई घायल

Switzerland

Crans-Montana (Switzerland):स्विट्ज़रलैंड में नए साल का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया, जब क्रैंस मोंटाना शहर के मशहूर बार “ले कॉन्स्टेलेशन” में गुरुवार अहले सुबह जोरदार बम धमाका हो गया। इस भयावह विस्फोट में कई लोगों की मौत की खबर है, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

नए साल की पार्टी के दौरान हुआ धमाका
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नए साल के स्वागत में बार के अंदर बड़ी पार्टी चल रही थी। यह बार पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है, जिसके कारण मौके पर भारी भीड़ मौजूद थी। इसी दौरान अचानक हुए तेज धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया।

धमाके के बाद लगी भीषण आग
बम धमाके के तुरंत बाद बार के अंदर आग लग गई। आग की लपटों में कई लोग फंस गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग और धुएं के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भी काफी मुश्किलें आईं।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, घायलों को अस्पताल भेजा गया
सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू टीम ने बार के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

हमले के पीछे कौन, जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका किसने और क्यों किया। स्विस पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहन जांच में जुट गई हैं। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

resizone elanza

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी चिंता
नए साल जैसे वैश्विक उत्सव के दौरान हुई इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। स्विस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *