...

झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने ‘संवाद: विधानसभा चुनाव 2024’ कार्यक्रम का किया आयोजन

Untitled design 55

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में ‘संवाद: विधानसभा चुनाव 2024’ कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद थे।

कार्यक्रम में झारखंड के सभी जिलों के पंचायत, मंडल, ब्लॉक, जिला अध्यक्ष, डेलीगेट्स, विधायक, सांसद, और पार्टी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। गुलाम अहमद मीर ने चुनावी रणनीति पर जोर देते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर काम करने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और चुनाव जीतने में सफलता मिलेगी। भूपेश बघेल ने भाजपा की नीतियों की आलोचना की और कांग्रेस को संगठित होकर भाजपा के खिलाफ लड़ने का आह्वान किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के संकल्पों और तैयारियों पर जोर दिया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने चुनावी रणनीतियों और अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *