टंडवा मॉल अश्लील वीडियो कांड: सेल्समैन गिरफ्तार, मॉल संचालक पर उठे सवाल
चतरा (टंडवा): झारखंड के चतरा जिले के टंडवा प्रखंड मुख्यालय में स्थित दीपक वस्त्रालय मॉल से जुड़ा एक अश्लील वीडियो कांड इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। मॉल के चेंजिंग रूम में गुप्त रूप से मोबाइल कैमरा लगाकर युवतियों के वीडियो बनाने के सनसनीखेज खुलासे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।…
