...

आज पीएम मोदी का जन्मदिन, कई मायनों में है खास, देश व दुनिया के तमाम नेता प्रधानमंत्री को दे रहे बधाई

WhatsApp Image 2024 09 17 at 12.47.16 पीएम मोदी.

रांची: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। पीएम मोदी के लिए आज का दिन कई मायनों में खास है। पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर देश व दुनिया के तमाम बड़े नेता उनको बधाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर को 1950 है को गुजरात के वडनगर में हुआ था। आज वे 74 साल के हो गए हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा समेत राजनीतिक दलों के नेताओं व जानीमानी हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। कई विदेशी राष्ट्रध्यक्षों ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन के शुभकामना संदेश भेजा है।

इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी पीएम मोदी को बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। आज विश्वकर्मा पूजा भी है।

Screenshot 2024 09 17 124613

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “आज प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन है। देश में कई संस्थाओं ने उनके जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के नाम से मनाने का निर्णय किया है…10 साल में 15 देशों ने अपना सर्वोच्च पुरस्कार देकर न केवल प्रधानमंत्री मोदी का लेकिन भारत का भी गौरव बढ़ाया है।

Screenshot 2024 09 17 125747
whatsapp channel

Jever News Paper

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले दस वर्षों में भारत ने जो कदम आगे बढ़ाये हैं, आज उनकी मज़बूती के बल पर भारत नई बुलंदियों को छूने का आकांक्षी है।यह हौसला और विश्वास मोदीजी के अथक परिश्रम और उनके प्रयासों का सुपरिणाम है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना करता हूँ।

Screenshot 2024 09 17 124648

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *