गंगा नारायण सिंह जयंती पर आजसू नेता हरे लाल महतो ने अर्पित की श्रद्धांजलि

शहीद गंगा नारायण सिंह
Share Link

सरायकेला: भूमिज विद्रोह के महानायक स्वतंत्रता सेनानी शहीद गंगा नारायण सिंह के जयंती अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो ने श्रद्धांजलि अर्पित की। नीमडीह प्रखंड के बांधडीह तथा सामानपुर मोड़ पर स्थित शहीद गंगा नारायण सिंह के प्रतिमा पर हरे लाल महतो ने अपने समर्थकों संग माल्यार्पण किया।

Maa RamPyari Hospital

इस अवसर पर हरे लाल महतो ने कहा कि गंगा नारायण सिंह जैसे हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए शहादत दी है। गंगा नारायण सिंह ने शहादत को स्वीकार किया था लेकिन अंग्रेजों की गुलामी को स्वीकार नहीं किया था, उनके संघर्ष गाथा से हमें प्रेरणा मिलती हैं।

इस मौके पर नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र, पूर्व मुखिया हरि सिंह सरदार, विपुल सिंह, भानू सिंह सरदार, दिगंबर सिंह सरदार, भोला सिंह सरदार, अजय सिंह सरदार, हरि नारायण सिंह, मिथुन पांडे, रवि महतो, कांचन सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *