VB-GRAM-G जिला सम्मेलन: ग्रामीण रोजगार और आजीविका पर जोर

VBGRAMG

Rajmahal : राजमहल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत उधवा प्रखंड के ग्राम मस्तापुर में विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत VB-GRAM-G जिला सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गौतम कुमार यादव ने की।

सम्मेलन में राज्यसभा सांसद सह भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा एवं पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनंत ओझा, बजरंगी यादव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

डॉ. प्रदीप वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि ग्रामीण भारत आत्मनिर्भर बने और हर हाथ को काम मिले। उन्होंने कहा कि विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में कौशल विकास, रोजगार सृजन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। इस मिशन से युवाओं को रोजगार, मजदूरों को समय पर मजदूरी और गांवों को समग्र विकास का लाभ मिलेगा।

whatsapp channel

Jever News Paper

पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था देश की रीढ़ है और यह मिशन खेती, पशुपालन, ग्रामीण उद्योग, जल संरक्षण, सड़क, विद्यालय और पंचायत भवन जैसे कार्यों के माध्यम से गांवों में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करेगा। इससे ग्रामीण पलायन रुकेगा और गांव समृद्ध बनेंगे।

the-habitat-ad

जिला अध्यक्ष गौतम कुमार यादव ने कहा कि VB-GRAM-G जन-जागरण अभियान का उद्देश्य गांव-गांव तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और ग्रामीणों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं से जुड़कर अपने गांव के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।

resizone elanza

कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक राजेश मंडल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष शलखु सोरेन द्वारा किया गया। सम्मेलन के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और इसे विकसित भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *