...

सावधान! पैरासिटामोल सहित 53 दवाइयां गुणवत्ता परीक्षण में फेल, CDSCO ने जारी की लिस्ट

Medicine Failed in Test

CDSCO रिपोर्टः अक्सर जब किसी को भी बुखार लगता है तो बिना डॉक्टरी सलाह के लोग अपने पास के मेडिकल स्टोर से किसी भी कंपनी का पैरासिटामोल टैबलेट ले लेते हैं। लेकिन अब जरा रुकिए क्योंकि आमतौर पर बुखार में खाई जाने वाली पैरासिटामोल टैबलेट गुणवत्ता परीक्षण में फेल हो गई है। इसके अलावा कैल्शियम और विटामिन डी-3 की सप्लीमेंट, मधुमेह की गोलियां और हाई ब्लड प्रेशर की दवाओं सहित 50 से अधिक दवाईयां भी परिक्षण में मानक पर खरा नहीं उतर सकीं। इसका खुलासा औषधि नियामक ने अपनी रिपोर्ट में की है।

ये दवाएं हुईं जांच में हुई फेलः विटामिन-सी और डी-3 की टैबलेट्स शेल्कल, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स और विटामिन-सी सॉफ्टजेल, एंटीएसिड पैन-डी, पैरासिटामोल आईपी 500 एमजी, डायबिटीज की दवा ग्लिमेपिराइड, हाई ब्लड प्रेशर की दवा टेल्मिसर्टन जैसी दवाई का टेस्ट किया गया था जो गुणवत्ता जांच में फेल हो गईं। ये दवाएं हेटेरो ड्रग्स, एल्केम लैबोरेटरीज, हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स लिमिटेड (एचएएल) आदि कपंनियों की हैं।

बता दें कि इन बिमारियों से संबंधित कुछ कंपनियों की दवाएं परीक्षण में फेल हो गई हैं। गुणवत्ता परीक्षण में फेल हुई दवाओं की लिस्ट इंडियन ड्रग्स रेग्युलेटर सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की है। यहां आपको पता होना चाहिए की भारतीय औषधि नियामक सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन हर महीने दवाईयों की जांच के लिए कुछ दवाओं को चुनता है। फिर उनकी जांच की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *