अदाणी फाउंडेशन द्वारा पीरपैंती में निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर

Adani Foundation CSR

Pirpainti (Bhagalpur): ग्रामीण एवं आदिवासी समुदाय को सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन की ओर से पीरपैंती प्रखंड के हुजूरनगर गांव स्थित आदिवासी टोला में एक निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस मेगा हेल्थ कैंप का मुख्य उद्देश्य गांव के लोगों को उनके घर के पास ही बेहतर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा प्रदान करना था।

शिविर में जनरल फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा मरीजों की जांच की गई। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और दवाएं भी पूरी तरह निःशुल्क प्रदान की गईं। इस पहल से ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों तक जाने की जरूरत नहीं पड़ी।

WhatsApp Image 2026 01 27 at 21.04.55

इस स्वास्थ्य शिविर से कुल 296 मरीजों ने लाभ उठाया, जिनमें 112 पुरुष एवं 184 महिलाएं शामिल थीं। शिविर में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। डॉक्टरों की टीम ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता भी प्रदान की और नियमित जांच पर जोर दिया।

whatsapp channel

Jever News Paper

स्वास्थ्य शिविर को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बेहद लाभकारी हैं, जहां सीमित संसाधनों के कारण स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से उपलब्ध नहीं हो पातीं। ग्रामीणों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अदाणी फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की।

the-habitat-ad

अदाणी फाउंडेशन की यह पहल कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *