पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 9 अप्रैल से मतदान; 4 मई को नतीजे

Election Commision

नई दिल्ली: देश की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चुनाव आयोग ने पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

इन चुनावों में असम , तमिल नाडु , वेस्ट बंगाल , केरला और पुंडुचेरी शामिल हैं। चुनाव आयोग के अनुसार सभी राज्यों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

राज्यों के अनुसार चुनाव कार्यक्रम

  • असम: असम में विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा। राज्य में सभी सीटों के लिए एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे।
  • तमिलनाडु: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा।
  • पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे। पहला चरण: 23 अप्रैल, दूसरा चरण: 29 अप्रैल
  • केरल: केरल में विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा।
  • पुडुचेरी: केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।
whatsapp channel

Jever News Paper

4 मई को आएंगे चुनाव परिणाम
चुनाव आयोग के अनुसार सभी पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के वोटों की गिनती 4 मई को होगी। उसी दिन स्पष्ट हो जाएगा कि इन राज्यों में किस पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

the-habitat-ad

आचार संहिता लागू
चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही इन सभी राज्यों में मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट (आचार संहिता) तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है। इसके बाद सरकारें नई योजनाओं या बड़े घोषणाओं से बचेंगी और चुनाव प्रक्रिया आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *