...

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में छापेमारी: वार्ड और बैरकों की सघन जांच में खैनी, गुटखा और पेन ड्राइव बरामद, मुकदमा दर्ज

रांची पुलिस छापेमारी

रांची 10 अगस्त 2024 की अहले सुबह बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में छापेमारी की गयी। उपायुक्त, राँची राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची चंदन कुमार सिन्हा के साथ छापेमारी दल में पुलिस अधीक्षक (नगर) राजकुमार मेहता, अनुमंडल पदाधिकारी रांची, सदर उत्कर्ष कुमार, पुलिस उपाधीक्षक प्रकाश सोय, कार्यपालक दंडाधिकारी संजय कुमार, जफर हसनात एवं 200 पुलिस जवान शामिल थे।

सभी वार्ड एवं बैरक की सघन जांच

यह नियमित मासिक निरीक्षण था। इस दौरान सभी वार्ड एवं बैरक की सघन जांच की गई। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस जवानों ने जेल के अंदर प्रत्येक वार्ड और सेल की गहन जांच की।

जेल निरीक्षण रिपोर्ट
whatsapp channel

Jever News Paper

खैनी, गुटखा एवं पेन ड्राइव पाये गये, दर्ज किया जा रहा मुकदमा

the-habitat-ad

छापामारी के दौरान भांग, खैनी, गुटखा और एक पेन ड्राइव पाया गया। इस पर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य किसी तरह का आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं किया गया।

resizone elanza

छापामारी के दौरान रसोई, अस्पताल, मुलाकाती कक्ष, खेल का मैदान, पुस्तकालय, योग/ध्यान केंद्र, डेयरी, साबुन बनाने की इकाई आदि का भी निरीक्षण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *