नेपाल में बालेंद्र शाह बने प्रधानमंत्री, सबसे युवा PM के रूप में ली शपथ

Balendra Shah

काठमांडू: नेपाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह ने देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। 35 वर्षीय शाह अब नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री बन गए हैं, जिसने देश की राजनीति में नई दिशा का संकेत दिया है।

राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शीतल निवास स्थित राष्ट्रपति भवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बालेंद्र शाह की पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने हाल ही में हुए संसदीय चुनावों में लगभग दो-तिहाई बहुमत के साथ बड़ी जीत हासिल की थी। इसके बाद पार्टी ने उन्हें संसदीय दल का नेता चुना, जिससे उनके प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हुआ।

संविधान के अनुच्छेद 76(1) के तहत उनकी नियुक्ति की गई और वे नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री बने। शपथ ग्रहण से पहले उन्होंने सांसद के रूप में भी शपथ ली थी।

whatsapp channel

Jever News Paper

प्रधानमंत्री बनने के बाद अपने पहले संदेश में बालेंद्र शाह ने देश के युवाओं को खास संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नेपाल के निर्माण और विकास में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है और अब समय आ गया है कि युवा आगे बढ़कर देश की जिम्मेदारी संभालें।

the-habitat-ad

शाह ने अपने संदेश में एकता, बदलाव और नई सोच पर जोर देते हुए कहा कि देश को नई दिशा देने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। खास बात यह रही कि उन्होंने अपने पहले सार्वजनिक संदेश के लिए रचनात्मक तरीका अपनाते हुए एक रैप गीत के जरिए जनता तक अपनी बात पहुंचाई।

resizone elanza

बालेंद्र शाह का राजनीतिक सफर काफी अलग रहा है। एक रैपर के रूप में लोकप्रियता हासिल करने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और अब प्रधानमंत्री पद तक पहुंचकर उन्होंने नई पीढ़ी के नेताओं के लिए एक मिसाल कायम की है।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

उनकी इस जीत को नेपाल में युवाओं के बढ़ते प्रभाव और बदलाव की इच्छा के रूप में देखा जा रहा है। अब पूरे देश की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि वे अपने वादों को किस तरह जमीन पर उतारते हैं और नेपाल को किस दिशा में ले जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *