...

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा को दी श्रद्धांजलि

मंगल मुंडा निधन

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने आज रिम्स पहुंचकर दिवंगत मंगल मुंडा के पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

WhatsApp Image 2024 11 29 at 12.32.17 PM 1

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंगल मुंडा का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिजनों को इस दुखद घड़ी में संबल देने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने परिजनों को दी सांत्वना और मदद का भरोसा

whatsapp channel

Jever News Paper

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिवंगत मंगल मुंडा के परिवार को हर संभव मदद प्रदान करेगी।

the-habitat-ad

यह घटना न केवल झारखंड के आदिवासी समुदाय बल्कि पूरे राज्य के लिए एक गहरा शोक का क्षण है। मंगल मुंडा का योगदान सदैव याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *