डी.ए.वी. नंदराज पब्लिक स्कूल में बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु प्रेरणादायी सत्र

DAVNandrajPublicSchool

रांची (बरियातू): डी.ए.वी. नंदराज पब्लिक स्कूल, बरियातू में बालिकाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक प्रेरणादायी सत्र का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती जुही रानी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और शिक्षा के महत्व पर बल दिया।

कार्यक्रम की विशेष अतिथि सुश्री पी. समीरा खान, साहसी पर्वतारोही, उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता रहीं। समाजशास्त्र एवं पर्यावरण विज्ञान में स्नातक समीरा खान ने अपने आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर अब तक 11 पर्वत शिखरों पर सफल आरोहण किया है और 37 देशों में साइकिल यात्रा कर विश्व स्तर पर एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

अपने संबोधन में सुश्री समीरा खान ने अपने अभियान “मिशन माउंट एवरेस्ट – ग्रामीण बालिका सशक्तिकरण” के अनुभव साझा किए। उन्होंने ग्रामीण पृष्ठभूमि की बालिकाओं को शिक्षा, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और लैंगिक समानता के महत्व से अवगत कराया। उनके प्रेरक विचारों ने छात्राओं को सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ने, चुनौतियों का डटकर सामना करने और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया।

whatsapp channel

Jever News Paper

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. रवि प्रकाश तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि “बालिकाओं का सशक्तिकरण ही एक सशक्त समाज की नींव है।” उन्होंने शिक्षा को आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और नेतृत्व विकास का सबसे सशक्त माध्यम बताते हुए छात्राओं से अपने लक्ष्यों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया।

WhatsApp Image 2026 01 27 at 21.16.10
the-habitat-ad

यह प्रेरणादायी सत्र छात्राओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में आत्मविश्वास, साहस और आगे बढ़ने की नई ऊर्जा का संचार स्पष्ट रूप से देखने को मिला। डी.ए.वी. नंदराज पब्लिक स्कूल का यह प्रयास नारी सशक्तिकरण और समावेशी शिक्षा की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।

WhatsApp Image 2026 01 27 at 21.16.16

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *