...

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में फायरलेस कुकिंग: छोटे रसोइयों की बड़ी सोच

बच्चोंकीरचनात्मकता

रांची : सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में प्राथमिक कक्षा के बच्चों के लिए एक मजेदार इंटर-हाउस ‘हेस्टी टेस्टी‘ फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने अलग-अलग स्वादिष्ट और अनोखे व्यंजन बनाए। इन व्यंजनों में रंगीन सलाद, मिठाइयाँ, सैंडविच, मॉकटेल और डेजर्ट शामिल थे।

WhatsApp Image 2025 01 23 at 16.03.47 665493bb

बच्चों ने इन व्यंजनों को सुंदर तरीके से सजाया और स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा। इस प्रतियोगिता से बच्चों में नई चीजें बनाने की रचनात्मकता, मिलकर काम करने की आदत और सेहतमंद खाने की समझ बढ़ी। इस प्रतियोगिता में ऋग्वेद हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, अथर्वेद हाउस ने द्वितीय और सामवेद हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

WhatsApp Image 2025 01 23 at 16.03.47 5a28d486


प्राचार्या परमजीत कौर ने बच्चों के प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ बच्चों को सीखने और अपनी कला को पढ़ाई में जोड़ने का मौका देती हैं।

WhatsApp Image 2025 01 23 at 16.03.47 c00d1e3c

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *