भारत मना रहा 77वां गणतंत्र दिवस, कर्तव्य पथ पर भव्य परेड

77th Republic Day

नई दिल्ली: देश आज 26 जनवरी 2026 को पूरे गर्व और उत्साह के साथ अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।

इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह की थीम ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर आधारित है, जो राष्ट्रभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम की विरासत को सम्मानित करती है। समारोह में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हैं, जिससे भारत और यूरोप के बीच बढ़ते संबंधों की झलक भी देखने को मिली।

कर्तव्य पथ पर निकली भव्य परेड में भारतीय सेना की ताकत, आधुनिक रक्षा तकनीक, सांस्कृतिक विविधता और लोकतांत्रिक मूल्यों का अद्भुत प्रदर्शन किया जा रहा है। विभिन्न राज्यों और मंत्रालयों की झांकियां भारत की समृद्ध विरासत, विकास यात्रा और आत्मनिर्भर भारत के विजन को प्रदर्शित कर रही हैं।

whatsapp channel

Jever News Paper

गणतंत्र दिवस हर वर्ष 26 जनवरी को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन 1950 में भारतीय संविधान लागू हुआ था। इस संविधान ने भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य का स्वरूप प्रदान किया।

the-habitat-ad

आज का दिन देशवासियों के लिए गर्व, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने का प्रतीक बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *