जेसीआई रांची द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित

JCI Ranchi News

मुनादी LIVE : भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जेसीआई रांची द्वारा जेसीआई कार्यालय परिसर में एक गरिमामय और देशभक्ति से ओत-प्रोत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसमें संगठन के सदस्यों ने संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जेसीआई रांची के अध्यक्ष जेएफडी अभिषेक जैन, सचिव जेएफएम साकेत अग्रवाल, जेएफएम अनुभव अग्रवाल, जेसी रिशभ छपरिया सहित संगठन के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

समारोह का सफल संचालन प्रोजेक्ट चेयरमैन जेसी रिशभ जालान एवं को-प्रोजेक्ट चेयरमैन जेसी गौरव मुंजाल के नेतृत्व में किया गया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने भारतीय संविधान की गरिमा, नागरिक कर्तव्यों के महत्व और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सभी से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लेने का दिन है। इस आयोजन के माध्यम से आपसी सौहार्द, संगठनात्मक एकता और सेवा भाव को और अधिक मजबूती मिली।

munadi live whattsapp banne.jpg

जेसीआई रांची का यह आयोजन न केवल देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करता है, बल्कि समाज के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता और सकारात्मक सोच को भी दर्शाता है। कार्यक्रम की जानकारी जेसीआई रांची के प्रवक्ता जेसी रवि सामौता द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *