...

आरपीएफ हटिया और फ्लाइंग टीम ने एक व्यक्ति को अवैध शराब की बोतलों के साथ हटिया स्टेशन से पकड़ा

रेलवे सुरक्षा

रांची रेल मण्डल मे आरपीएफ कमांडेंट, पवन कुमार द्वारा बनाई गई आरपीएफ कि फ्लाइंग टीम इस समय रेलवे मे शराब तस्करों के लिए विशेष रूप से सक्रिय दिख रहा है उसी क्रम मे दिनांक 27.10.2024 को सहायक सुरक्षा आयुक्त रांची अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व मे ऑपरेशन सतर्क के अंतर्गत आरपीएफ पोस्ट हटिया के उपनिरीक्षक दीपक कुमार साथ मे अन्य स्टाफ और फ्लाइंग टीम के एएसआई रवि शेखर साथ मे अन्य स्टाफ द्वारा हटिया स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान प्लेटफ़ॉर्म संख्या 3 पर एक व्यक्ति को संदेहास्पद अवस्था मे बैठा देखा गया।

उसके पास जाकर पूछताछ के क्रम मे उसने अपना नाम रौशन कुमार उम्र 19 वर्ष पता बहुआरा, राजा पाकर, वैशाली बिहार बताया तथा उसके पास बैग मे रखे सामान के बारे मे पूछने पर उसके अंदर शराब कि बोतलों को रखना बताया। उसके बैग चेक करने पर उसमे 12 शराब को बोतले अनुमानित मूल्य 12600 रुपए जिसके बारे मे उस व्यक्ति ने उसे बिहार ले जाकर उचे कीमतों मे उसे बेचना बताया। बाद मे उन शराब को बोतलों को आरपीएफ के रवि शेखर द्वारा जप्त कर व्यक्ति को गिरफ्तार करके दिनाक 28.10.2024 को आबकारी विभाग रांची को सौप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *