LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, राशन कार्डधारियों को मिलेगा केरोसिन तेल

Kerosene Supply

रांची: एलपीजी गैस की लगातार बढ़ती किल्लत के बीच सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राशन कार्डधारियों को केरोसिन तेल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इस कदम का मकसद खासकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले उन परिवारों को राहत देना है, जो खाना बनाने के लिए गैस आपूर्ति में आ रही परेशानी से जूझ रहे हैं।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों और खाड़ी क्षेत्र में बढ़े तनाव का असर पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति पर भी पड़ा है। इसी स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने राज्यों को केरोसिन वितरण के निर्देश जारी किए हैं।

झारखंड को 9.72 लाख लीटर केरोसिन आवंटित
इन निर्देशों के तहत झारखंड राज्य को कुल 9.72 लाख लीटर केरोसिन आवंटित किया गया है। सरकार का मानना है कि इससे उन इलाकों में कुछ राहत मिलेगी जहां एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता प्रभावित हुई है या आपूर्ति नियमित नहीं रह पा रही है।

whatsapp channel

Jever News Paper

रांची ग्रामीण को सबसे ज्यादा आवंटन
जिलावार आवंटन में रांची ग्रामीण को सबसे ज्यादा 84 हजार लीटर केरोसिन दिया गया है। वहीं धनबाद जिले को कुल 72 हजार लीटर आवंटित किया गया है। इसमें 48 हजार लीटर ग्रामीण क्षेत्रों और 24 हजार लीटर शहरी क्षेत्रों के लिए तय किया गया है।

the-habitat-ad

ग्रामीण इलाकों पर सरकार का ज्यादा फोकस
सरकार का विशेष ध्यान ग्रामीण क्षेत्रों पर है, जहां गैस की किल्लत का असर ज्यादा देखा जा रहा है। कई गांवों में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने से लोगों को खाना बनाने में कठिनाई हो रही है। ऐसे में केरोसिन की उपलब्धता को राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

resizone elanza

महंगाई और आपूर्ति संकट के बीच राहत की कोशिश
मिडिल ईस्ट और खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ने के बाद ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ी है। इसी के असर से पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता और कीमतों पर दबाव बना हुआ है। ऐसे में सरकार ने राशन कार्डधारियों के लिए केरोसिन उपलब्ध कराकर हालात को संभालने की कोशिश की है।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

अब निगाहें इस पर टिकी हैं कि केरोसिन का वितरण किस रफ्तार से होता है और क्या यह राहत आम लोगों तक समय पर पहुंच पाती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *