भाजपा नेता के घायल पिता से मिलने पारस हॉस्पिटल पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ

Paras HEC Hospital

Ranchi: ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता महेश कुंडू के पिताजी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ रविवार शाम धुर्वा स्थित पारस एचईसी अस्पताल पहुंचे और घायल का हालचाल जाना।

अस्पताल पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने चिकित्सकों से बातचीत कर मरीज को बेहतर और त्वरित उपचार उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने इलाज की प्रक्रिया, स्वास्थ्य स्थिति और आगे की मेडिकल प्लानिंग को लेकर डॉक्टरों से जानकारी भी ली।

मंत्री ने इसके बाद महेश कुंडू के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर हर स्तर पर सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

whatsapp channel

Jever News Paper

इस दौरान मंत्री के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव एवं अस्पताल के फैसिलिटी निदेशक डॉ. नितेश कुमार भी उपस्थित रहे। अस्पताल प्रबंधन द्वारा बताया गया कि मरीज का इलाज चिकित्सकीय निगरानी में जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *