हिंसक आंदोलन के बीच काठमांडू में फंसे रांची के 12 लोग, भारतीय दूतावास संपर्क में

रांची के लोग नेपाल में फंसे रांची के लोग नेपाल में फंसे

रोट्रेक्ट क्लब के कार्यक्रम के लिए गये लोग कर्फ्यू के कारण होटल में बंद, इंटरनेट सेवा बाधित

नेपाल में पिछले कुछ दिनों से भड़के हिंसक विरोध प्रदर्शन अब भारतीय पर्यटकों के लिए भी परेशानी का कारण बन गए हैं। इस बीच झारखंड की राजधानी रांची के 12 लोग काठमांडू में फंसे हुए हैं। सभी लोग एक होटल में कैद हैं और कर्फ्यू के कारण बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। इंटरनेट सेवा बाधित होने से उनसे संपर्क करना भी मुश्किल हो गया है।

रोट्रेक्ट क्लब के कार्यक्रम में गये थे सभी
रांची से गये सभी लोग रोट्रेक्ट क्लब ऑफ जीनिया के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए 9 सितंबर को नेपाल पहुंचे थे। 11-12 सितंबर को काठमांडू में क्लब का कार्यक्रम निर्धारित था, लेकिन सभी सदस्य दो दिन पहले ही पर्यटन के उद्देश्य से नेपाल पहुंच गये थे।

नेपाल पहुंचते ही बदली परिस्थिति
क्लब की पूर्व अध्यक्ष सलोनी अरोड़ा ने बताया कि नेपाल पहुंचते ही वहां की परिस्थिति भयावह हो गई। राजधानी काठमांडू में युवा हिंसक आंदोलन पर उतर आये। बुधवार की सुबह से नेपाल आर्मी ने शहर का मोर्चा संभाल लिया और कर्फ्यू लगा दिया। रांची से गये सभी लोग फिलहाल होटल में हैं और बाहर निकलने की अनुमति नहीं है।

whatsapp channel

Jever News Paper

इंटरनेट सेवा बाधित, दूतावास संपर्क में
सलोनी ने कहा कि इंटरनेट सेवा बाधित होने के कारण लगातार बात करना संभव नहीं है। हालांकि, आखिरी बातचीत में यह स्पष्ट हुआ कि सभी लोग सुरक्षित हैं। होटल प्रबंधन की ओर से खाने-पीने की सुविधा दी जा रही है।

the-habitat-ad

भारतीय दूतावास सभी पर्यटकों से संपर्क में है और स्थिति पर नजर बनाये हुए है। नेपाल प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है।

resizone elanza

आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर्स:
नेपाल में भारतीय नागरिकों के लिए दूतावास ने निम्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:

  • +977-980 860 2881 (व्हाट्सएप और कॉल दोनों)
  • +977-981 032 6134 (व्हाट्सएप और कॉल दोनों)
Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

विशेष वाहिकाएँ / उड़ानें:
एयर इंडिया और इंडिगो ने अतिरिक्त फ्लाइट्स की व्यवस्था की है ताकि काठमांडू से फंसे भारतीय यात्रियों को वापस भारत लाया जा सके।

सरकार ने यात्रा पर जारी एडवाइजरी में कहा है कि अनावश्यक नेपाल यात्रा टाली जाए।

राज्य सरकारों द्वारा राहत कोशिकाएँ:
आंध्र प्रदेश सरकार ने AP भवन, नई दिल्ली में एक इमरजेंसी सेल स्थापित की है जो अपने कैडर के फंसे नागरिकों की सहायता कर रही है। अन्य राज्य भी यह व्यवस्था कर रहे हैं और भारतीय दूतावास के साथ मिलकर राहत एवं सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। रांची से गये लोगों के परिजन लगातार भारतीय दूतावास और होटल से संपर्क में हैं। राहत की बात यह है कि सभी लोग सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *