झारखंड HC के वकील ने मर्सिडीज से महिला को मारी टक्कर, युवक पर चढ़ाई गाड़ी, वीडियो वायरल

Mercedes Incident

रांची: राजधानी रांची में रैश ड्राइविंग का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है और अब डोरंडा इलाके से सामने आए एक वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक हेलमेट पहने कार की बोनट पर लटका हुआ मदद की गुहार लगाता नजर आ रहा है। आरोप है कि मर्सिडीज कार चालक ने पहले युवक की बाइक को टक्कर मारी और फिर उसे बोनट पर लटकाकर कई किलोमीटर तक तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाता रहा।

वीडियो में युवक बार-बार चिल्लाते हुए कह रहा है कि सामने से गाड़ी हटाओ, मैं मर जाऊंगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक पूरी तरह बोनट से चिपका रहा और अपनी जान बचाने की कोशिश करता रहा। इस दौरान इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।

होमगार्ड जवानों को भी कुचलने की कोशिश का आरोप
घटना के दौरान ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवानों ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने रफ्तार कम करने के बजाय उन्हें भी कुचलने की कोशिश की। इससे सड़क पर मौजूद लोगों में भारी दहशत फैल गई।

whatsapp channel

Jever News Paper

युवक को घर ले जाकर मारपीट का आरोप
पीड़ित युवक का आरोप है कि कार चालक उसे जबरन अपने घर ले गया और वहां उसके साथ मारपीट की गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को मुक्त कराया। बताया जा रहा है कि युवक को चोटें आई हैं और उसका प्राथमिक उपचार कराया गया है।

the-habitat-ad

आरोपी चालक गिरफ्तार, कार जब्त
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मर्सिडीज कार को जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पेशे से वकील है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बीच किसी पुराने विवाद की भी पड़ताल की जा रही है।

resizone elanza

इस घटना के बाद राजधानी में सड़क सुरक्षा और रैश ड्राइविंग को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *