रांची पुलिस में फेरबदल, 5 थानों में नए प्रभारी, कांके थानेदार लाइन हाजिर

Ranchi Police Posting

रांची: राजधानी रांची में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सीनियर एसपी राकेश रंजन ने तबादले के बाद रिक्त हुए थानों में नए थाना प्रभारियों की पोस्टिंग कर दी है। वहीं, कई आरोपों में नाम आने के बाद कांके थाना प्रभारी प्रकाश रजक को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस संबंध में एसएसपी ने आदेश जारी कर दिया है।

पांच थानों में नए प्रभारी की तैनाती
जारी आदेश के अनुसार लव कुमार सिंह को लोअर बाजार थाना, अरुण कुमार महथा को धुर्वा थाना, सनोज कुमार चौधरी को कोतवाली थाना, कुनाल कुमार को कांके थाना और नितिन कुमार सिंह को डेलीमार्केट थाना का प्रभारी बनाया गया है। सभी पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

बताया जा रहा है कि हाल ही में रांची से करीब आधा दर्जन इंस्पेक्टरों का जिला तबादला किया गया था, जिसके बाद कई थानों में पद खाली हो गए थे। उसी के बाद यह नई पोस्टिंग की गई है।

whatsapp channel

Jever News Paper

शिकायतों के बाद कांके थानेदार पर कार्रवाई
रांची एसएसपी ने कांके थानेदार प्रकाश रजक को लाइन हाजिर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक उनके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। उन पर पद का दुरुपयोग, जमीन कारोबारियों से मिलीभगत और गलत तरीके से फायदा पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे।

the-habitat-ad

स्थानीय लोगों ने भी थाना प्रभारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, जिसके बाद मामला गंभीर हो गया।

resizone elanza

अपराध बढ़ने से भी उठे सवाल
कांके क्षेत्र में हाल के दिनों में आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही थी। सुकुरहुट्टू गांव में घर में घुसकर फायरिंग और अगले ही दिन बोड़ेया स्थित राजकीयकृत उच्च विद्यालय में चोरी व तोड़फोड़ की घटनाओं ने पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठाए।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

मामला तब और गंभीर हो गया जब एक आदिवासी महिला ने थाना प्रभारी के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट दायर की। महिला ने न्याय की मांग करते हुए पुलिस अधिकारी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

कानून-व्यवस्था सुधारने की कोशिश
एसएसपी की इस कार्रवाई को रांची में पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। नए थाना प्रभारियों की तैनाती के बाद अब इन इलाकों में पुलिसिंग की नई रणनीति देखने को मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *