...

रांची रिम्स में चतरा से आई महिला के साथ दुष्कर्म, मचा हड़कंप

अपराध समाचार

रांची : घिनौनी खबर झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स से आई है, जहां एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है। दुष्कर्म का आरोपी रिम्स की सुरक्षा में तैनात सैप का जवान है, जिसे बरियातू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रांची के रिम्स अस्पताल में चतरा की रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। महिला के साथ रिम्स में सुरक्षा में तैनात एक सैप के जवान ने ही दुष्कर्म किया है। आरोपी सैफ जवान सन्तोष कुमार बारला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रिम्स से मिली जानकारी के अनुसार चतरा की रहने वाली 20 वर्षीय महिला अपने एक परिजन का इलाज करवाने के लिए रिम्स अस्पताल आई हुई थी। गुरुवार की रात वह रिम्स में ही दवा लेने गई थी। इसी दौरान सैप जवान संतोष बारला ने उसे अकेले पाकर पकड़ लिया और रिम्स के चौथे माले पर एक सुनसान जगह पर ले गया। वहीं पर उसने महिला के साथ जबरदस्ती की और फिर महिला को धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया, तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

whatsapp channel

Jever News Paper

शुक्रवार की सुबह महिला ने पहले अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद वह बरियातू थाने पहुंची और आरोपी सैप जवान के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामले की जानकारी मिलते ही बरियातू पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी सैफ जवान संतोष कुमार बारला को गिरफ्तार कर लिया।

the-habitat-ad

रांची के सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि आरोपी सैप जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। सैफ जवान ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था जो अपने परिजन का इलाज करवाने के लिए रिम्स आई थी। बरियातू थाने ने मामले में त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी सैप जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *